
बंदरों व आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन सुबोध त्यागी ने गढ़मुक्तेश्वर के उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर बंदरों व आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की।
उन्होने बताया कि गत दस सालों से आवारा पशु और बंदरों का प्रकोप पूरे उत्तर प्रदेश में बढ़ा है,परन्तु हापुड़ जनपद के क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर में खास तौर से नहर की पटरी पर लगे गांवों में बंदरों और आवारा पशुओं का जबरदस्त आतंक है जो किसानों की फसल को जबरदस्त तरीके से नुकसान पहुंचा रहे हैं।उन्होने एक ज्ञापन के माध्यम से उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को क्षेत्र के किसान साथियों के साथ बंदरों व आवारा पशु आतंक से अवगत कराया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


































