
व्यापारी के साथ मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
हापुड,सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना सिंभावली के कस्बा बक्सर में दो दिन पहले हुई एक व्यापारी के साथ मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को वैश्य संगठन समाज के पदाधिकारी थाना प्रभारी से मिला।इस सिलसिले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
सिंभावली थाना के कस्बा बक्सर के पुराना बाजार निवासी अनुज गोयल पुत्र सुभाष गोयल ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि उसके पड़ोसी लाल सिंह पुत्र सोमई, सुनीता पत्नी लाल सिंह विशाल मौर्य पुत्र लाल सिंह ने रंजिश मानते हुए उसके परिवार के साथ जमकर मार-पीट की, जिससे पीड़ित अनुज गोयल को सिर में और छाती में गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है।
थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस मौके पर वैश्य संगठन समाज के अध्यक्ष नीरज कुमार आर्य, मोहित गुप्ता, हेमंत गुप्ता यतेश कुमार गोयल पंकज गोयल रितेश अग्रवाल शुभम गोयल राहुल गुप्ता मनीष गोयल अनुज कुमार नरेंद्र कुमार मयंक गोयल बृजेश कुमार अंशुल गोयल गौरव गोयल अनुज गोयल आदि संगठनव्यापारी के साथ मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
हापुड, अमित कुमार ( ):जनपद हापुड के थाना सिंभावली के कस्बा बक्सर में दो दिन पहले हुई एक व्यापारी के साथ मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को वैश्य संगठन समाज के पदाधिकारी थाना प्रभारी से मिला।इस सिलसिले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
सिंभावली थाना के कस्बा बक्सर के पुराना बाजार निवासी अनुज गोयल पुत्र सुभाष गोयल ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि उसके पड़ोसी लाल सिंह पुत्र सोमई, सुनीता पत्नी लाल सिंह विशाल मौर्य पुत्र लाल सिंह ने रंजिश मानते हुए उसके परिवार के साथ जमकर मार-पीट की, जिससे पीड़ित अनुज गोयल को सिर में और छाती में गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है।
थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस मौके पर वैश्य संगठन समाज के अध्यक्ष नीरज कुमार आर्य, मोहित गुप्ता, हेमंत गुप्ता यतेश कुमार गोयल पंकज गोयल रितेश अग्रवाल शुभम गोयल राहुल गुप्ता मनीष गोयल अनुज कुमार नरेंद्र कुमार मयंक गोयल बृजेश कुमार अंशुल गोयल गौरव गोयल अनुज गोयल आदि संगठन के पदाधिकारी व्यापारी लोग उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























