उद्योग बंधु की बैठक में धीरखेड़ा क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की उठी मांग
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक विकास भवन के सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में उपायुक्त उद्योग व सदस्य सचिव शैलेंद्र सिंह ने सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की सूची विभागवार प्रस्तुत की जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के सम्बन्ध में अवगत कराया । मुख्य विकास अधिकारी स्वरोजगारपरक योजनाओं में अधिक से अधिक युवाओं को लाभ प्रदान करने हेतु आईआईटी के छात्रों को बताया ।
इसी क्रम में बैठक में उपस्थित विभिन्न औद्योगिक संगठनों व व्यापारी संगठनों द्वारा धीरखेड़ा क्षेत्र को मास्टर प्लान में औद्योगिक क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर औद्योगिक व्यापार के मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, ए एम ए आरती मिश्रा, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उद्यमी संगठन व्यापारिक संगठन आईआईटी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347

































