👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (hapurnews.com): हाईकोर्ट बेंच की मांग का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। गढ़ अमरोहा लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने बुधवार को संसद में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना बृजघाट में स्थापित कराने की मांग उठाई। इस दौरान सांसद ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए बार काउंसिल समेत अन्य सामाजिक संगठन लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन इस पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। जनपद हापुड़ मेरठ समेत आसपास के जिलों के लोगों को हाई कोर्ट से संबंधित काम के लिए प्रयागराज तक की दूरी तय करनी पड़ती है। संसद में सांसद दानिश अली ने मांग की कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में हो।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588





























