
वैलेंटाइन डे पर सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल पिलखुवा ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को पिलखुवा थाना प्रभारी को एक ज्ञापन देकर वैलेंटाइन डे पर युवक-युवतियां के फूहड़ प्रदर्शन को रोकने की मांग की है।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मनोज नामदेव, अजय तिवारी, सौरभ चौहान तथा विकास शर्मा आदि ने ज्ञापन में कहा है कि 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर कुछ युवक युवतियां सार्वजनिक स्थान रेस्टोरेंट पार्क आदि पर फुहड़ प्रदर्शन करते हैं जो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है उन्होंने फूहड़ प्रदर्शन रोकने तथा सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी करने की मांग की है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012

























