हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के पन्नापुरी में तीन घरों में अवैध रुप से मिठाई बनाने का कार्य चल रहा था जहां बिना लाइसेंस के ही मिठाई बनाई जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेठा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री ने क्षेत्र में काफी गंदगी की हुई थी। कई बार फैक्ट्री संचालक से शिकायत की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। ऐसे में मजबूरन उन्हें शिकायत करनी पड़ी। साथ ही यह फैक्ट्रियां प्रदूषण को भी बढ़ावा दे रही थी जिनके पास फायर विभाग की एनओसी भी नहीं थी जो कि रिहायशी इलाके में चल रही थी।
स्थानीय लोगों की मांग है कि विभाग को मिठाई फैक्ट्री के संचालकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की जरुरत है। वहीं यह भी प्रकाश में आया है कि फैक्ट्री में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। फिलहाल विभाग ने सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। शिकायत के आधार पर हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बुधवार को अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा और कार्रवाई शुरु की। बता दें कि अभी भी हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में कई अवैध फैक्ट्रियां संचालित हैं जो कि नियमों के विपरीत चोरी-छिपे संचालित हैं।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209


























