हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री व जिला मंत्री हापुड़ मोहित राघव ने जनपद हापुड़ के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उप शिक्षा निदेशक प्रथम मण्डल मेरठ आशुतोष भारद्वाज से मुलाकात की और जल्द ही समस्याओं के निस्तारण की बात रखी।उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन भी दिया।इस मौके पर मे पूर्व शिक्षक विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी नितिन कुमार तोमर , राकेश चौहान(जिला मंत्री मेरठ )देव कुमार गर्ग (जिला अध्यक्ष मेरठ ) उदयवीर सिंह(जिला उपाध्यक्ष ) राजेश मार्टिन,मोहित शर्मा, रविन्द्र भाटी, प्रधुम्न सिंह , अरविंद कुमार, अशोक भारती , बब्लू बालियान सहित आदि उपस्थित थे।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033




























