👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के काजीवाड़ा इलाके में विद्युत लाइन के जर्जर हुए तारों को बदलवाने की मांग को लेकर शाही इमाम हापुड़ कारी मौ. आसिम ने जिलाधिकारी मेधा रुपम को एक ज्ञापन शनिवार को दिया।
50 व्यक्तियों के हस्ताक्षर से युक्त ज्ञापन में कहा गया है कि काजीवाड़ा इलाके में बिजली केबिल जर्जर हालत में है औऱ आए दिए तार टूटने से बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित होती रहती है। बिजली केबिल की बार-बार मरम्मत होने से अब जर्जर केबिल मरम्मत के योग भी नहीं रहे है। उन्होंने बिजली केबिल बदलने की मांग की है। जिलाधिकारी ने समस्या के निदान का आश्वासन दिया है।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209





























