हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग से गुजर रही विद्युत लाइन को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है जहां आए दिन स्पार्किंग होती है और स्थानीय लोगों व राहगीरों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
बता दें कि कुछ दिन पहले भी इस संपर्क मार्ग पर लगी विद्युत लाइन से स्पार्किंग हुई थी। हालांकि समय रहते और स्थानीय लोगों की जागरूकता से उस पर काबू पाया गया। वहीं मौके से गुजर रहे ट्रैक्टर ने भी कुछ दिन पहले बिजली के खंबे को टक्कर मार दी थी जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। फिलहाल स्थानीय लोगों का कहना है कि संपर्क मार्ग पर लगे बिजली के खंभों से गुजर रहे तार जर्जर हो चुके हैं जिन्हें जल्द ही बदलाना चाहिए।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























