शहीद स्मारक पार्क के एयर जिम इक्विपमेंट्स को ठीक कराने की मांग










हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के कांग्रेस जनों ने गुरूवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के ईओ को शहीद स्मारक पार्क में लगे एयर जिम इक्विपमेंट्स को ठीक कराने हेतु एक ज्ञापन सौंपा। नगरपालिका परिषद के सभासद नरेश कुमार भाटी ने अधिशासी अधिकारी एस के गौतम ने बताया कि नगरपालिका परिषद के शहीद स्मारक पार्क में आने वाले लोगों के लिए व्यायाम और जिम करने हेतु नगरपालिका की ओर से एयर जिम लगाया गया हैं जहां विभिन्न प्रकार के जिम इक्विपमेंट्स लोगों के लिए लगाए गए हैं। आज पार्क में एयर इक्विपमेंट्स की यह हालत हैं कि वहां लगे जिम इक्विपमेंट्स बदहवास अवस्था में हैं यहां तक कि कुछ जिम इक्विपमेंट्स तो इस अवस्था में लगे हुए हैं कि उन पर व्यायाम करने वाले छोटे छोटे बच्चे व महिलाएं कभी भी गिरकर चोटिल हो सकते हैं। सुबह और शाम के समय पार्क में आने वाले लोग खराब पड़े एयर जिम इक्विपमेंट्स की वजह से व्यायाम और जिम न कर पाने से परेशान हैं।
कांग्रेस जनों ने शहीद पार्क के एयर जिम में लगे तरह तरह के इक्विपमेंट्स को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है जिससे लोग पार्क में लगे एयर जिम इक्विपमेंट्स का उपयोग कर स्वास्थ्य के व्यायाम हेतु उससे वंचित न हो सकें। अधिशासी अधिकारी ने समस्या के निदान कराने का आश्वासन दिया हैं। इस दौरान जस्सा सिंह, देवेंद्र कुमार जाटव,बाबूराम आढ़ती, पप्पू जाटव, डॉक्टर सलेखचंद आदि मौजूद रहे।

पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041








Related Posts

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दसवीं के छात्र का निकला

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रेलवे लाइन के किनारे पिलर संख्या- 11 के पास शुक्रवार को मिले शव की पहचान…

Read more

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मीरा रेती निवासी जूनियर अधिवक्ता को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रंजिशन हमला कर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दसवीं के छात्र का निकला

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दसवीं के छात्र का निकला

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु
error: Content is protected !!