निलंबित चल रहे दो लेखपालों की बहाली की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित तहसील से निलंबित चल रहे दो लेखपालों की बहाली के लिए मंगलवार को तहसील में बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया कि तहसील के 16 अतिरिक्त क्षेत्र में कार्य देखने वाले लेखपालों के बस्ते जमा किए जाएं। साथ ही कोई भी लेखपाल वीआईपी खर्चा अपने वेतन से नहीं देगा। उप्र लेखपाल संघ के तहसील सचिव साबिरहसन ने बताया कि बिजेंद्र शर्मा को करीब डेढ़ साल पहले और योगेंद्र को करीब चार माह पहले एसडीएम द्वारा निलंबित कर दिया गया था। दोनों लेखपालों की बहाली को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी और लेखपालों ने एसडीएम को पत्र दिया।
आपको बता दें कि एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि निलंबित चल रहे दोनों लेखपालों की जांच चल रही है। इस मौके पर रोहित त्यागी, केशव शर्मा, सुशांत, राकेश गिरी, माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761




























