हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर), सीमन/प्रज्ज्वल शर्मा (ehapurnews.com) : हिंदू युवा वाहिनी हापुड़ की टीम ने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष टिंकू शर्मा के नेतृत्व में गढ़मुक्तेश्वर की मुख्य पहचान कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला व मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ करवाने की अनुमति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री व संभाग प्रभारी प्रोफेसर नागेन्द्र प्रताप सिंह तोमर का हार्दिक आभार व्यक्त कर उन्हें माँ गँगा का छायाचित्र व गंगाजल भेट किया।
प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि इन दोनों विषयों पर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि जब 500 वर्षों की कठिन तपस्या के पश्चात अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर निर्माण हो रहा है तो बाबा मुक्तेश्वर महादेव के मंदिर का निर्माण भी अवश्य होगा और तुरंत पुनः कार्य शुरू करवाने के लिए अधिकारियों से कहा और ऐतिहासिक व पौराणिक कार्तिक गँगा स्नान मेले को भारतीय संस्कृति व सभ्यता की मुख्य पहचान बताते हुए गढ़-गँगा मेले की अनुमति प्रदान कर शासन व प्रशासनिक अधिकारियों को मेले की व्यवस्था बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके लिए हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर गढ़-नगर अध्यक्ष ठाकुर शोभित सिंह, राहुल शुक्ल (रिंकु), गढ़-ब्लॉक अध्यक्ष अधिवक्ता अंकित शर्मा, दीपक वर्मा उपस्थित रहे।





























