पेड़ की छंटाई की मांग उठी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है जहां खड़ा एक पेड़ इतना विशाल रूप ले चुका है कि इसकी टहनियां अब धीरे-धीरे सड़क तक फैल रही हैं जिसकी वजह से आने जाने वाले लोग इसकी चोट में आकर घायल हो रहे हैं। तो वहीं वाहन इससे टकराकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि वन विभाग इस पेड़ की छटाई करें।
हापुड़ की रेलवे रोड शहर के मुख्य मार्ग में से एक है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बांग्ला स्वीट्स के सामने खड़े इस पेड़ की टहनी सड़क तक पहुंच रही हैं जिसकी वजह से लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने इस पेड़ की छंटाई की मांग की है।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571




























