👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ सिंभावली तथा बृजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का इस सत्र का करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपए बकाया है। पेराई सत्र करीब एक माह पहले समाप्त हो चुका है। किसानों ने गन्ने के बकाए के भुगतान की मांग की है। सिंभावली शुगर मिल ने किसानों का इस सत्र में 145.24 लाख कुंटल गन्ना जबकि बृजनाथपुर चीनी मिल ने किसानों का 56.76 लाख कुंटल गन्ना खरीदा था। हालांकि मिलो ने 232.81 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों को कर दिया है जबकि जबकि शेष बाकी है।
Admission Open Now for SA International School : 9625816920






























