शहीद के नाम पर मार्ग के नामकरण की मांग










शहीद के नाम पर मार्ग के नामकरण की मांग
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):शहीद राजपाल सिंह के नाम पर मार्ग का नामकरण करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में अधिकारी राकेश शुक्ला को दिया। ज्ञापन में शहीद सिपाही सरदार राजपाल सिंह के नाम पर किठौर शाहजहांपुर से ग्राम सादुल्लापुर बोगर तक मोड का नाम शहीद के नाम पर करने की मांग की गई है। शहीद के भतीजे सरदार बृजपाल सिंह ने बताया कि शहीद सिपाही सरदार राजपाल सिंह 15 पंजाब प्रथम  पटियाला पुत्र जल सिंह निवासी ग्राम सादुल्लापुर बोगर डाक महलवाला तहसील मवाना थाना किठौर जनपद मेरठ के मूल निवासी थे।

जिन्होंने भारत पाक युद्ध 1971 में 3 दिसंबर को भारत माता की रक्षा करते हुए हुसैनीवाला बॉर्डर पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस विषय में कैप्टन राकेश शुक्ला जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को शहीद राजपाल सिंह के नाम पर किठौर से सादुल्लापुर बोगर मार्ग का नामकरण किया जाए। ज्ञापन देते समय बृजपाल सिंह के साथ राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरदार सरबजीत सिंह कपूर उपस्थित रहे।

एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288

श्री हरमिलाप वैष्णों देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 1 अप्रैल से








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!