हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एचपीडीए की 22 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में किसानों को भी शामिल किए जाने की मांग उठ रही है. इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन भानु की एक बैठक हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिये विकास प्राधिकरण बोर्ड में किसानों के प्रतिनिधि मंडल को भी अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए.
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्राधिकरण अधिकारी किसानों के हित में बने कानून और शासनादेशों के विरुद्ध कार्य कर किसानों का उत्पीड़न कर रहे है जिसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी और प्राधिकरण अधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी. उन्होंने प्राधिकरण बोर्ड बैठक में किसानों को भी शामिल करने की बात कही.
बैठक में सुधीर त्यागी, नूतन प्रकाश, संजय चौधरी, अजय त्यागी, रवि भाटी, राजेंद्र डागर, पप्पू त्यागी, गौरव आदि शामिल हुए.
केयर हॉस्पिटल व मोहम्मद यूनुस की ओर से माहे रमजान की आपको दिली मुबारकबाद

































