हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दैनिक रैल यात्री एसोसिएशन के पूर्व महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने मुरादाबाद-दिल्ली के बीच हापुड़ होकर चल रही ट्रैनों के विलम्ब होने पर चिंता व्यक्त करत हुए ट्रैनों के आवागमन में पर्याप्त सुधार की मांग की है और 6 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा है।
1.उनकी प्रमुख मांग है कि गढ़मुक्तेश्वर और बुलंदशहर से एक-एक नई ई.एम.यू. ट्रेन दिल्ली तक चलाई जाए।
2.गाड़ी संख्या 04335/04336 को मुरादाबाद-गाजियाबाद के बजाय मुरादबाद दिल्ली के बीच चलाया जाए।
3.मेरठ से मथुरा के बीच एक दैनिक इंटर सिटी एक्सप्रेस वाया हापुड़-बुलंदशहर खुर्जा चलाई जाए।
4. गाजियाबाद-मुरादबाद रेलखंड पर आटो मैटिक सिग्नल प्रणाली शुरु की जाए। जिससे समय की बचत होगी।
5. गाजियाबाद से हापुड़ की तरफ आ रहे रेलवे ट्रैक को सीधा कोट गांव फाटक के पास हापुड़ वाली डाउन लाइन से जोड़ा जाए। ताकि ट्रेन को अलीगढ़ वाले ट्रैक पर न लेना पड़े।
6.ट्रेन संख्या 15624-15623 कामाख्या एक्स. का हापुड़ में ठहराव किया जाए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























