
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुकतेश्वरानन्द सरस्वती महाराज के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की निष्पक्षता से जाँच की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष हापुड़ सचिन रावल ने बताया कि ओर से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ एवं माघ मेले के दौरान शंकराचार्य जी के रथ को रोका गया तथा संगम स्नान जैसे धार्मिक अनुष्ठान में उन्हें बाधाओं का सामना करना पड़ा। साथ ही प्रशासन द्वारा “शंकराचार्य” पदवी के उपयोग को लेकर भी आपत्ति व्यक्त की गई। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। इस संबंध में उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच के लिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन लिखकर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को सौंपा।
POCSO अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मुकदमा
फरवरी 2026 में प्रयागराज की विशेष अदालत के आदेश पर झूंसी थाना क्षेत्र में शंकराचार्य जी तथा उनके एक शिष्य के विरुद्ध Protection of Children from Sexual Offences Act के अंतर्गत गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























