हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महाराजा फार्म हॉउस पर तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर को एक ज्ञापन सौंपा और बिन मौसम बरसात से प्रभावित हुई किसानों की फसलों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। सरनजीत सिंह गुर्जर का कहना है कि बारिश से किसानों को आर्थिक चोट पहुंची है जिससे किसान काफी परेशान है किसान को सरकार उचित मुआवजा दिलाए इस संबंध में उन्होंने अन्य पदाधिकारियों के साथ एक ज्ञापन सौंपा।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























