हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में जेल की हवा खाने वाले राशन डीलर अरुण कुमार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग लगातार उठ रही है। शनिवार की संपूर्ण समाधान दिवस में भी गांव महमूदपुर के ग्रामीणों ने यह मांग दोहराई। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित क्लैक्ट्रेट में संजय अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंचे जिन्होंने एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन से मांग की कि राशन डीलर अरुण का लाइसेंस निरस्त किया जाए। बता दें कि अरुण पर घटतौली के कई आरोप लग चुके हैं जिसकी जांच एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह ने की। एसडीएम ने गांव में छापा मारा और कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711
























