नेहरू जी की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण की मांग










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नेहरू जी की प्रतिमा की मरम्मत की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।हापुड़ में अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू जी की प्रतिमा की रेलिंग क्षतिग्रस्त है और प्रतिमा स्थल का फर्श भी नीचे धंस गया है। कांग्रेस जनों ने मांग की कि जल्द से जल्द प्रतिमा स्थल की मरम्मत की जाय। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि हापुड़ नगर के अतरपुरा चौराहा पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थापित है। प्रशासनिक उदासीनता और अनदेखी के कारण प्रतिमा स्थल की हालत दयनीय हो चली है। प्रतिमा स्थल पर चारों तरफ रेलिंग लगी हुई थी जो एक तरफ से पूरी तरह टूट चुकी है। प्रतिमा स्थल के फर्श पर लगा पत्थर भी नीचे धंस रहा है। जो प्रतिमा स्थल कभी अतरपुरा चौराहा की शान बढ़ाता था, आज पूरी तरह से बदहाल हो चुका है।
27 मई को नेहरू जी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर समस्त शहरवासी प्रतिमा स्थल पर आकर राष्ट्र निर्माता के चरणों में श्रद्धांजति अर्पित करते हैं। उन्होंने डीएम मेधा रूपम जी से ज्ञापन के जरिए निवेदन किया है कि जल्द से जल्द प्रतिमा स्थल की मरम्मत कराने के साथ वहां पर सौंदर्यीकरण कराने की कृपा करें। इस मौके पर गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, चंदन शर्मा, अंकित शर्मा मौजूद रहे।

प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542







Related Posts

हापुड़ नगर पालिका के परिसर में लाखों रुपए खर्च कर बनाया रंगीन फव्वारा बना शोपीस

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में लाखों रुपए खर्च कर 8 वर्ष पहले रंगीन फव्वारा बनाया गया लेकिन अधिकारियों व जिम्मेदारों की…

Read more

935 बच्चों के दांतों का परीक्षण

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में हापुड के एल. एन. पब्लिक स्कूल में एक डेंटल चेक-अप…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ नगर पालिका के परिसर में लाखों रुपए खर्च कर बनाया रंगीन फव्वारा बना शोपीस

हापुड़ नगर पालिका के परिसर में लाखों रुपए खर्च कर बनाया रंगीन फव्वारा बना शोपीस

935 बच्चों के दांतों का परीक्षण

935 बच्चों के दांतों का परीक्षण

ब्यूटी पार्लर में हो रहा है स्किन ट्रीटमेंट का इलाज

ब्यूटी पार्लर में हो रहा है स्किन ट्रीटमेंट का इलाज

विधायक के सहयोग से दो मरीजों के उपचार के लिए मिले ढाई-ढाई लाख रुपए

विधायक के सहयोग से दो मरीजों के उपचार के लिए मिले ढाई-ढाई लाख रुपए

आईटी सेक्टर को इंडस्ट्रियल सेक्टर में बदलने की मांग

आईटी सेक्टर को इंडस्ट्रियल सेक्टर में बदलने की मांग

रोजाना बीएलओ दो घंटे रहेंगे बूथ पर

रोजाना बीएलओ दो घंटे रहेंगे बूथ पर
error: Content is protected !!