VIDEO: जनसंख्या नियंत्रण कानून के प्रस्तावित मसौदे में संशोधन की मांग










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के प्रस्तावित मसौदे में कुछ संशोधनों की मांग की है। फाउंडेशन ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक आयोजित की। गांव हिम्मतपुर में आयोजित इस बैठक में फाउंडेशन के महासचिव सुंदर कुमार आर्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत जनसंख्या नियंत्रण कानून के प्रस्तावित मसौदे में कुछेक संशोधन की आवश्यकता है। जैसे कि सरकार ने एकल बच्चा नीति को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक प्रलोभन दिए हैं। निश्चित रूप से प्रलोभन के जाल में फंस कर दंपत्ति दूसरी संतान नहीं करेंगे। इससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। दूसरी संतान नहीं करने से लिंगानुपात भी प्रभावित हो सकता है।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि तीसरी संतान उत्पन्न होने पर दंपत्ति का मताधिकार छीन लिया जाए और चौथा बच्चा उत्पन्न होने पर दंपत्ति को 10 वर्ष सश्रम कारावास का प्रावधान किया जाए।
भारतीय किसान युनियन भानू के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा की सरकार बहुत सरल और सीध- सीधा जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाए जिसमे कोई भ्रान्ति न हो। जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन ने जो सुझाव दिए हैं उनको क़ानून में समायोजित किया जाए और अगर ये समायोजित नहीं किये जाते है तो पूरे प्रदेश में उसका विरोध किया जायेगा और प्रदेश के लोग सड़कों पर उतरेंगे जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
बैठक में उपस्थित गांव के अनेक व्यक्तियों ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की मांग का समर्थन किया तथा संघर्ष में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन की मेरठ मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति सक्सेना, सुभाष प्रधान, जितेंद्र नागर, सतते गुर्जर, विकास त्यागी, कपिल हूण ने भी मीटिंग को संबोधित किया। इस अवसर पर ग्राम के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में फ़ाउंडेशन के साथ खड़ा रहने का वादा किया।

हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!