
निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की उठी मांग, एसपी कार्यालय लेकर पहुंचे फरियाद
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी कलवा पुत्र तौसीफ ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी व एसपी हापुड़ को बताया कि दिनाँक 30-09-2025 को थाना सिम्भावली पर मु० अ0सं0-316/2025 पंजीकृत कराया गया है जिसमें उन्हें व उनके परिवारजनों के विरूद्ध झूठे आरोप लगाये गये है। मुकदमें में घटना का समय सुबह 09:00 बजे दर्शाया गया है जबकि स्वंय शिकायतकर्ता डायल 112 पर 06:20 ए.एम., 06:38 ए.एम., 07:01 ए.एम. बजे कॉल करने का उल्लेख किया है। इससे स्वतः स्पष्ट है कि वास्तविक घटना सुबह 06:30 बजे की थी, ना कि 09:00 बजे की जैसा कि मुकदमे में दर्शाया गया है।
वास्तविक घटना यह है कि दिनांक 25-09-2025 को प्रातः लगभग 06:30 बजे ग्राम के ही कुछ लोगों ने प्रार्थी के भांजे इसरार के घर में घुसकर जान से मारने की नियत से हमला किया था। इस हमले में प्रार्थी के भांजे को गम्भीर चोटे आयी थी और वह आज भी मेरठ अस्पताल में भर्ती है। इस घटना की सूचना तत्काल गफ्फार पुत्र तहसीन (पडौसी) ने 112 नम्बर पर कॉल करके पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस के पहुँचने के बाद ग्राम प्रधान रहीस भी घटना स्थल पर आ गए और घायल अवस्था में इसरार को एम्बुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल सिखैडा भिजवाया था। इस वास्तविक घटना पर थाना सिम्भावली में मु०७०सं०-309 सन-2025 हमलवर के विरूद्ध पंजीकृत हुआ। झूठे मु०अ०सं०-316/2025 में जिन व्यक्तियो का नाम अंकित है वह सभी दिनाँक 25-09-2025 को सुबह 06:30 बजे से 11:00 बजे तक सरकारी अस्पताल सिखैडा के सी.सी.टी.वी. फुटेज में दर्ज है। मामले में कार्रवाई की मांग की है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























