
दिल्ली युवक ने किया किशोरी का अपहरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक किशोरी का अपहरण कर दिल्ली निवासी युवक फरार हो गया इसके बाद वह उसकी मां को हत्या की धमकी दे रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी। उसने बताया कि दिल्ली का ही रहने वाला एक युवक 11 मार्च 2026 को उसकी लड़की को बहला फुसला कर हापुड़ से दिल्ली ले गया जो अपनी मौसी के यहां रह रही थी। महिला ने बताया कि आरोपी आगे की कार्रवाई करने हेतु जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद महिला ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की मांग की है पुलिस आरोपी युवक व किशोरी की तलाश में जुटी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






























