👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस व एसओजी टीम की बुधवार की सुबह बदमाश से हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक 25 हजार रुपए के एक इनामी लुटेरे को दबोच लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, खोखा व जिंद कारतूस व 5 हजार रुपए नकद बरामद किए है।
पुलिस बुधवार की तड़के बड्ढा नहर के पास गश्त कर रही थी कि एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए बदमाश को दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश राजौरी गार्डन दिल्ली का प्रिंस उर्फ लाड़ा उर्फ बलजीत है। बदमाश गत दिनों सिम्भावली में हुई एक लूट में वांछित था।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























