
दिल्ली ब्लास्ट मामला: पिलखुवा से गिरफ्तार डॉ. फारूक का मोबाइल व लैपटॉप भी ले गई दिल्ली पुलिस
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के जीएस मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर फारूक को दिल्ली पुलिस ने कैंपस से गिरफ्तार किया। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली बम धमाके के मामले में गिरफ्तार आतंकी मुजम्मिल से हुई पूछताछ में असिस्टेंट प्रोफेसर का नाम सामने आया है। फारूक करीब 1 वर्ष से कॉलेज के कैंपस में रह रहा था। डॉक्टर फारूक ने फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से अपनी एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की थी। विस्फोटक की आपूर्ति और नेटवर्किंग की भूमिका में डॉक्टर फारूक का नाम भी सामने आया है। दिल्ली पुलिस अपने साथ डॉक्टर फारुख का लैपटॉप व मोबाइल भी कब्जे में लेकर साथ ले गई है।
हापुड़: सेठी हैंडलूम से होलसेल दामों पर खरीदे पर्दे, कंबल और भी बहुत कुछ: 7200060012





























