👁 0 views Views
देहात पुलिस ने तीन जुआरी पकड़े
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को धर दबोचा।पुलिस ने मौके से ताश व 1820 रूपए बरामद किए है।आरोपी हापुड के मौहल्ला मोरपुरा का बिट्टू व प्रदीप तथा भीमनगर का रविंद्र है।
बता दें कि गत दिनो गढ रोड पर ओवर ब्रिज के पास जुआ खेलने का वीडियो वायरल हुआ था।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी व सट्टेबाजों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने जुआ खेलने वाले तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से नकदी व ताश के पत्ते बरामद किए है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065




























