👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने शनिवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने नकदी और सट्टापर्ची बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अनिल पुत्र सुत्तल सिंह निवासी पक्का बाग मोहल्ला हीरानगर थाना मवाना जनपद मेरठ है जो कि मूल रूप से सिंभावली के गांव बुक लाना का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से 550 रुपए नकद, सट्टा पर्ची और एक पेन बरामद हुआ है। देहात पुलिस क्षेत्र में अभियान चला रही है। इसी बीच उसने ततारपुर फैक्ट्री एरिया के पास से अनिल को गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेज कर आएगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























