👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नंदूनगला में आवारा कुत्तों ने एक हिरण पर हमला कर दिया जिससे हिरण घायल हो गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह हिरण को कुत्ते के चुंगल से छुड़ाया और उसका इलाज शुरू कराया. हिरण की जान बाल-बाल बच गई.
बता दें कि मामला मंगलवार का है जब जंगल में घूम रहे एक हिरण पर कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया. कुत्तों की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और उन्होंने हिरण की जान बचाई. इसके बाद ग्रामीण चिकित्सक के पास हिरण को ले गए जहां उसका उपचार कराया.
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739

































