हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य महिला सेवा समिति रजिस्टर्ड हापुड़ ने दीपावली मिलन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया।समारोह में शहर के गणमान्य व्यक्ति व महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर समिति के संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल, संरक्षिका सुशीला अग्रवाल ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी अंधेरों पर उजाले की जीत का महत्व समझाया।
इस अवसर पर स्नेह लता अग्रवाल ने बहनों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
समिति की अध्यक्षा अर्चना कंसल ने कहा कि भारतीय व सनातनी परंपरा में धार्मिक पर्वों का बहुत महत्व है और हम सबको अपनी संस्कृति के इन पर्वों को निष्ठा पूर्वक मनाना चाहिए ।मंत्री पूनम गुप्ता व अनीता गुप्ता ने कहा कि धार्मिक पर्व अनुष्ठान हमारे जीवन में समरसता का भाव लाते हैं इसलिए हमें विधि विधान से पर्वों को मनाना चाहिए। इस अवसर पर डॉली सिंघल, ममता अग्रवाल, अनु अग्रवाल, पूनम गर्ग, गीता, गीतिका, भवनीता, पारुल, उषा सिंगल, मनीषा, रेनू गर्ग, रीता, अमिता, बीना, सुषमा अग्रवाल, कल्पना मित्तल, दीप शिखा,नीरा,नीरू, ईशु, ,मधु, रश्मि, चारू आदि उपस्थित थे।
भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष द. मनोज गोयल (राघव पनीर वालों), कविता गोयल की ओर से सभी को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भाई दूज, गंगा स्नान की बहुत-बहुत बधाई


































