दीपांशु शव नहीं मिला एनडीआरएफ टीम व गोताखोर वापिस लौटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत गंग नहर में शुक्रवार को डूबे चाचा भतीजे के शवों में से गोताखोरों ने चाचा का शव को बरामद कर लिया परंतु भतीजे दीपांशु का शव काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर शनिवार की शाम को एनडीआरएफ व गोताखोर टीम वापिस लौट गई। जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है।
बता दें कि हापुड़ के इंद्रगढ़ी मौहल्ले का 25 वर्षीय संदीप कुमार अपने भतीजे 16 वर्षीय दीपांशु व एक अन्य के साथ काठीखेड़ा का गंग नहर में नहाने के लिए गए थे। संदीप व दीपांशु नहाते वक्त नहर मे डूब गए। गोताखोरों ने संदीप का शव तो बरामद कर लिया परंतु रविवार की सुबह तक दीपांशु का शव नहीं मिला था। एनडीआरएफ टीम व गोताखोरों के लौट जाने से नागरिकों में रोष व्याप्त है। मृतक के परिवारजन दीपांशु के शव को खोजने के लिए अन्य व्यवस्था को करने में जुटे है। हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur



























