हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के गढ़ नगर मण्डल व बहादुरगढ़ मण्डल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक परिचय बैठक व एक कामकाजी बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन नगर महामन्त्री रोहित शर्मा ने किया।बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
गढ़ नगर में परिचय बैठक का आयोजन भाजपा कैम्प कार्यालय पर हुआ।बैठक में परिचय बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ववलन करके किया।परिचय बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने कहा कि नगर पदाधिकारियों को पन्ना प्रमुख,आजादी अमृत महोत्सव,मोदी पत्र और प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने के लिये आगे आकर काम करना चाहिए।
हापुड़ उत्तरी मंडल एवं दक्षिणी मंडल की परिचय बैठक में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा क्षेत्रीय मन्त्री काजल त्यागी व सदर विधायक विजयपाल आढ़ती उपस्थित रहे।बैठक में जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा,हर्षदीप त्यागी,जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, जिला उपाध्यक्ष अंकुर चौधरी,अनिरुद्ध सिंह कस्तला,प्रशांत गौड़,जिला मंत्री यश शर्मा,नगराध्यक्ष दीपक गौड़,अर्जुन शर्मा, जयवर्धन शर्मा,अवनीश बाल्मीकि, वरदान शर्मा,जतिन शर्मा, नगराध्यक्ष डॉ अमित चौहान,कृष्णा गोवस्वामी, मनुराज चौधरी, धर्मेश चौहान, रोहित शर्मा, मण्डल अध्यक्ष दिनेश तोमर, नलिन शर्मा,रामपाल चौहान, नरेश तोमर आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
































