
विवाहिता को दिया शादी का झांसा, शारीरिक संबंध बनाकर किया किसी और के साथ विवाह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पड़ोस गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपी ने कई बार विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी क्षेत्र एक गांव में हुई थी। इसी दौरान पड़ोस के आलमनगर गांव का सुमित उसके ससुराल आने जाने लगा। एक साल पहले उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद पीड़िता उसके झांसे में आ गई और कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। इस बीच वह पांच महीने की गर्भवती हो गई। महिला ने गर्भवती होने का हवाला देकर शादी का दबाव बनाया तो वह दूरी बनाने लगा। 30 अप्रैल को युवक ने किसी और से शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल मार्केटिंग में बनाएं करियर: 9899140180

































