
👁 0 views Views
कर्ज में डूबी गाड़ी के मालिक पर धोखाधड़ी का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की पुराना हापुड़ रोड के रहने वाले अब्दुल रहमान ने आरोप लगाया कि उसका एक पुरानी गाड़ी करीब साढ़े दस लाख रुपए में खरीदना तय हुआ। पीड़ित ने चार लाख रुपए कार मालिक को दे दिए। बाकी धनराशि गाड़ी अपने नाम कराने के बाद देना तय हुआ। पीड़ित को जानकारी हुई कि गाड़ी पर करीब छह लाख रुपए का ऋण हैं। इसके बाद आरोपी ने ऋण जमा करने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























