जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत, कोरोना से निपटने के व्यापक प्रबंध










हापुड़, सीमन/सू. वि. (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अब तक कोरोना संक्रमित कुल केसों की संख्या- 11,630 है, जिसके सापेक्ष 10,015 मरीज स्वस्थ (रिकवर) हो चुके हैं, रिकवरी दर (85.11%) है। जनपद में अब तक कोरोना के 175 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, मृत्यु दर (1.50%) है।

जनपद में कुल एक्टिव केसों की संख्या- 1440 है जिनमें से 245 मरीज कोविड केयर सेंटर्स में भर्ती हैं, 1,052 मरीज होम आइसोलेशन में हैं तथा 143 मरीज जनपद से बाहर इलाज करा रहे हैं। जनपद में कुल 1,977 कन्टेनमेंट जोन हैं जिनमें से 621 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन हैं।

जनपद में समस्त सी0एच0सी0 एवं पी0एच0सी0 के अतिरिक्त 12 टीमें कोविड टेस्टिंग का कार्य कर रही हैं। साथ ही आठ गाड़ी (प्रत्येक ब्लाक हेतु 02 गाड़ी) सैम्पलिंग मोबाइल वैन के रूप में चलायी गई हैं।

जनपद हापुड़ में 13.05.2021 से एण्टीजन टेस्टिंग 1000 से बढाकर 1500 एवं आरएटी0पी0सी0आर0 टेस्टिंग 400 से बढाकर 1200 लक्ष्य निर्धारित किया गया। जनपद से अभी तक 5,10,792 टेस्टिंग हो चुकी है।

एन्टीजन टेस्ट-

1 से 7 मई तक – 5241, 8 से 12 मई तक – 6451, 15 से 19 मई तक – 6407 तथा

आरएटी0पी0सी0आर0 टेस्ट-
1 से 7 मई तक – 3,556, 8 से 15 मई तक – 4594, 15 से 19 मई तक – 4,433

जनपद में कोविड धनात्मक मरीजों के इलाज हेतु 1137 आइसोलेशन बैड, 306 ऑक्सीजन बैड, 146 आई0सी0यू0 बैड, 19 बाईपैप, 47 वैन्टीलेटर बैड एवं 35 आक्सीजन कान्संट्रेटर उपलब्ध हैं।

जनपद हापुड़ में पूर्व में 05 एम्बुलेन्स संचालित थी। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 02 एम्बुलेन्स बढ़ायी गयी। वर्तमान में 07 एम्बुलेन्स कोविड मरीजों हेतु संचालित हैं। जनपद में 02 शव वाहन उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैडिसिन किट नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, तहसील एवं थानों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जनपद के कोविड धनात्मक मरीजों एवं अन्य लक्षण युक्त मरीज इन स्थानों से मैडिसिन किट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही किसी भी इमरजेन्सी की स्थिति में 112 पर कॉल करके भी मैडिसिन किट प्राप्त की जा सकती है।

जनपद में कुल 64 आर०आर0टी0 टीमें संचालित हैं जिनमें से 23 टीम शहरी क्षेत्र में एवं 41 टीमें ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर रहीं हैं, इन टीमों के द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को मैडिसिन किट उपलब्ध करायी जा रही हैं। साथ ही पहले, तीसरे एवं सातवे दिन मरीज के पत्स ऑक्सीजन लेवल, बुखार आदि की स्थिति की जांच कर रही हैं।

जनपद में कुल 374 निगरानी समिति संचालित हैं। जिनमें से 273 ग्राम निगरानी समितियां एवं 101 मौहल्ला निगरानी समितियां हैं। निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर लक्षणयुक्त व्यक्तियों को खोजकर उन्हें मैडिसिन किट उपलब्ध करायी जा रही हैं साथ ही नजदीकी स्वास्थ्य केच्ध पर जांच हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

जनपद हापुड़ में कोरोना नियंत्रण एवं बचाव हेतु 06 सरकारी चिकित्सकों एवं 10 निजी चिकित्सकों की 08 टीमों द्वारा टेली कन्सल्टेंसी की सेवाएं भी दी जा रही हैं। टेली कन्सल्टेंसी हेतु 0122-2304836, 0122-2304837 पर सम्पर्क कर फोन के माध्यम से जनपद के नागरिकों को कोरोना नियंत्रण, बचाव एवं उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाती है।

CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें:9012520053,8630400352








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!