👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ये बड़े ही अचंभे की बात है कि पुलिस-प्रशासन का सड़क पर दौड़ रही मौतों की ओर कोई ध्यान नहीं है। ट्रैफिक पुलिस वाहनों को रोकरोकर चैकिंग करने में तो विशवास रखती है लेकिन सड़कों पर खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर घूमने वाले वाहनों पर आखिर अधिकारियों की निगाह क्यों नहीं जाती? वैसे तो हर चौराहे पर आपको पुलिस नजर आएगी जिसके सामने से यह वाहन अक्सर निकलते हैं लेकिन वह इन्हें देख आंखे मीच लेती है। इस तरह के वाहन आसपास चल रहे वाहनों को कभी भी हादसों की चपेट में ले सकते हैं।



























