हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुड़लिया में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।
मामला सोमवार की रात का है जब एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दौरान गांव में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशोरी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























