👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की नई शिवपुरी कालोनी में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दफ्तर के निकट शनिवार की सुबह करंट लगने से एक सांड की मौत हो गई जिससे गौवंश प्रेमियों में रोष फैल गया। नागरिकों के आग्रह पर नगर पालिका हापुड़ ने एक जेसी मशीन भेजी जिसकी मदद से सांड को अन्त्येष्टि स्थल तक ले जाया गया और एक गहरे गड्डे में सांड को दफना दिया गया।
































