हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गढ़ शहर में एक नवजात और युवक की मौत का मामला सामने आया है। बता दें कि गढ़ के नक्का कुआं रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की सुबह गांव दौताई से साबिर की गर्भवती पत्नी रुशदा को प्रसव के लिए लाया गया था। अस्पताल में रुशदा ने एक बच्ची को जन्म दिया जिसके कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई। इसी बीच रुशदा को प्रसव के लिए लाए उसके भतीजे जीशान की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी भी अस्पताल में मौत हो गई। नवजात बच्ची और युवक की मौत पर गांव में रोष फैल गया। ग्रामीण इक्ट्ठा होकर निजी अस्पताल पहुंचे और जोरदार हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और लोगों को शांत कराया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























