हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ रेलवे रोड पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी कर स्थित कोठी गेट के खुले नाले से 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
कोठी गेट पर खुले नाले में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव देखकर सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने राहगीरों व व्यापारियों की मदद से शव की पहचान कराने की कोशिश की।
पुलिस व नागरिकों ने आशंका जताई है कि मृतक रात्रि में किसी वक्त उधर से गुजर रहा होगा और कारणवश नाले में गिर गया। गंदे पानी में डूबने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई है।
हापुड़: आनंद विहार में किराए के मकान के लिए संपर्क करें: 9412123060


























