
👁 0 views Views
मृतकों के नाम पर राशन डकारने के मामले में डीलर का लाइसेंस निरस्त
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में मृतकों के नाम पर राशन डकारने का मामला सामने आया। इसके बाद मामले की जांच हुई और जांच के पश्चात डीलर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है जिससे हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि राशन डीलर द्वारा मृतकों के नाम पर राशन डकारा जा रहा था जिसके बाद मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम गठित की और जांच के आदेश दिए। जांच के आधार पर डीलर की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
हापुड़ से खरीदें गिटार, पियानो, हारमोनियम आदि म्यूजिकल आइटम: 9719606011





























