हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू राजेंद्र निवासी एक युवक पर चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद युवक घायल हो गया जिसे 42 टांके आए हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
न्यू राजेंद्र नगर निवासी चिंटू ठाकुर ने बताया कि दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर मोहल्ले के रहने वाले चार युवकों से उनका विवाद हो गया था। हालांकि स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया जिसके बाद मंगलवार की सुबह चिंटू घर से खाना लेने के लिए होटल जा रहा था। इस दौरान चारों आरोपी आ गए और चिंटू को बेरहमी से पीटकर धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें चिंटू लहूलुहान हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे 42 टांके आए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625

































