हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में किसान पर घात लगाए बैठे चार आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया। साथ ही जान से मारने की नियत से गोली चलाई। बीच-बचाव करने आए पीड़ित के भाई और पिता को भी आरोपियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाफिजपुर के गांव हरसिंहपुर निवासी श्याम सिंह ट्रैक्टर पर सवार होकर खेतों पर काम करने के लिए जा रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे एक गांव के चार युवकों ने श्याम सिंह पर हमला कर दिया। तमंचे से गोली भी चलाई। इस दौरान किसान बाल-बाल बच गया जिसके बाद वह अपने घर पहुंचा जहां आरोपी किसान के घर में घुस गए और उस पर हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पीड़ित के भाई सलेक और पिता को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा जिन पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































