पशु विक्रेता पर जानलेवा हमला, जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में पशु बिक्री कर घर जा रहे दो भाइयों के साथ चार लोगों ने मारपीट करते हुए लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक पशु विक्रेता गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।
बहादुरगढ़ गांव के रहने वाले वसील ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने भाई इस्तेकार के साथ गांव अठसैनी स्थित पशु पैठ में अपनी दो भैंस बेचने गया था। उसने व उसके भाई ने अपनी दो भैंसे 1.70 लाख रुपए में बेची थी। दोनों पैसे लेकर पशु पैठ से वापस घर को आने लगे, तभी करीब दो बजे चार लोगों ने उसकों और उसके भार्ई इस्तेकार को जबरन पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपितों ने उनसे जेब में रखी नकदी छीनने की प्रयास किया। आरोपियों ने उसको गालियां देते हुए जान से मारने की धमकियां दी। गाड़ी से लोहे की राड निकालकर जान से मारने की नियत से सिर पर हमला कर दिया। जिससे उनके भाई इस्तेकार का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























