हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव दोयमी के जंगल में स्थित पीर के पास एक आरोपी ने कार सवार युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान युवक के मुंह पर काफी ज्यादा चोट आयी जिसे लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी राहुल ने बताया कि 29 नवंबर को उसका भाई दीपक किसी काम से कार में सवार होकर गौतम बुद्ध नगर गया था। वहां से वापस लौटते समय थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी के जंगल में स्थित पीर के पास पड़ोस के ही नितिन ने उसकी कार को रुकवा दिया और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने कार सवार पर लाठी डंडों से हमला किया। इस दौरान वह राहुल लहूलुहान हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































