
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव आज़मपुर देहपा निवासी अधिवक्ता और उसके भाई पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान फायरिंग का भी आरोप है। पीड़ित ने मामले में चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी जावेद हापुड़ कचहरी में अधिवक्ता है। मामला सोमवार की शाम का है जब पड़ोसी ने उनके भाई कमरे आलम पर लाठी-डंडों से खेतों पर हमला कर दिया। जब उन्हें सूचना मिली तो वह भी अपने भाई को बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने मौके पर पहुंचे जावेद के साथ भी मार-पिटाई की। आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

































