हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के गांव चितौली में बुधवार की देर शाम को एक व्यक्ति की हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया गया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। एक सूचना पर थाना हाफिजपुर पुलिस ने व्यक्ति का शव खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान गांव चितौली के अमित बाना के रूप में की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने बताया कि इस सिलसिले में गांव चितौली के ही बिन्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान बिन्नी ने पुलिस के समक्ष घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























