रामा मेडिकल कॉलेज की कैंटीन के खाने में निकला मृत चूँहा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे स्थित रामा मेडिकल कॉलेज की कैंटीन के खाने में मृत चूँहा निकलने का मामला सामने आया है। हापुड़ के सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रामा मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में पनीर की सब्जी में चूहा निकलने की शिकायत के बाद टीम को भेजा गया था। पता चला है कि जिस समय तैयार सब्जी को खाने के लिए रखा गया था। उसी समय चूहा कहीं से उसमें गिर गया। टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार पिलखुवा में स्थित रामा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में बीआर इंटरप्राइजेज द्वारा कैंटीन का संचालन किया जा रहा है जहां कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस और अन्य मेडिकल के छात्रों को नाश्ता और खाना सप्लाई किया जाता है। रामा मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्रों ने बताया कि शुक्रवार को बनाई गई पनीर की सब्जी में मृत चूहा निकला जिसे देखकर उनके होश उड़ गये जबकि कुछ छात्र पहले ही खाना खा चुके थे। मृत चूहे से जुड़ी वीडियो भी वायरल हो रही है। डीएम प्रेरणा शर्मा के आदेश के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम कॉलेज पहुंची जहां से दही, तैयार पनीर मसाला सब्जी, ग्रेवी, चिकन चार सब्जियों के नमूना लेकर जांच को भेज दिए हैं।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!