👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर के कमरे में लटका मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें पूरा मामला पिलखुवा के मोहल्ला खटीकान का है। मोहल्ला खटीकान निवासी संदीप पशुपालन का कार्य करता था। शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर के कमरे में लटका मिला। परिजनों ने शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854




























