👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेरठ से लापता युवक का शव हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में गुरुवार को मिला। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। बता दें कि मेरठ के गांव मुंडाली का मोहम्मद आरिफ पिछले दो दिन से लापता था। गुरुवार कि सुबह धौलाना के गांव देहरा में पुलिस को आरिफ का शव मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि आरिफ मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस का कहना है कि यह मामला हत्या से जुड़ा नहीं है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































